फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Block Bondkala Sarpanch Association submitted memorandum to Additional Deputy Commissioner

Charkhi Dadri News: खंड बौंदकला सरपंच एसोसिएशन ने अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Block Bondkala Sarpanch Association submitted memorandum to Additional Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खंड बौंदकलां के सरपंच एसोसिएशन सदस्यों ने लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से खंड बौंदकलां में जल्द से जल्द बीडीपीओ की नियुक्ति करवाने के साथ भवन निर्माण सामग्री के रेट बाजार मूल्य पर आधारित देने की मांग की है।

खंड बौंदकलां सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि सरकार उन्हें विकास कार्य के नाम पर बाजार मूल्य से कम दाम दे रही है। ऐसे में उन्हें विकास कार्य करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में एक सिमेंट के बैग की कीमत लगभग 350 रुपये है, जबकि सरकार उनको प्रति बैग 270 रुपये अदा कर रही है। इसके अलावा खंड बौंदकलां में लंबे समय से बीडीपीओ की नियुक्ति नही होने से उनके गांवों के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि अगर उनके खंड में बीडीपीओ की नियुक्ति एक सप्ताह में नही कि गई तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान ज्ञापन सौंपने आए गांव रणकोली सरपंच प्रेम कुमार, सांजरवास सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, सौंफ सरपंच प्रदीप कुमार, बौंद सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, गांव नीमली सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार, सांकरोड सरपंच ओमप्रकाश आदि खंड के अनेक सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed