{"_id":"616093d08ebc3e62494ab410","slug":"blo-is-putting-polling-station-information-and-photos-on-garuda-app-charkhidadri-news-hsr613937716","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरूड़ एप पर बीएलओ डाल रहे हैं पोलिंग स्टेशन की जानकारी व फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरूड़ एप पर बीएलओ डाल रहे हैं पोलिंग स्टेशन की जानकारी व फोटो
विज्ञापन
दादरी जिला में निर्वाचन विभाग की ओर से सभी मतदान केंद्रों की लोकेशन को गरुड़ एप पर अपलोड करने का अभियान चलाया हुआ है।
निर्वाचन तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मैपिंग के लिए गरुड़ एप बनाया है। इस एप पर बूथ लेवल ऑफिसर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही पोलिंग स्टेशन के फोटो व लोकेशन आदि को अपलोड किया जा सकता है। फोटो के अलावा पोलिंग स्टेशन में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे दिव्यांगों के लिए रैंप, शौचालय, बिजली, पानी, भवन आदि का पूरा विवरण देना होता है। गरुड़ एप पर सारी जानकारी जमा करवाए जाने के बाद निर्वाचन विभाग के पास मतदान केंद्रों का ऑनलाइन खाका तैयार हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीएलओ ऑनलाइन ही अपने बूथ के मतदाताओं के मतदाता सूची में संशोधन या नए वोट बनवाने के लिए आए आवेदन फार्मों को अस्वीकृृत एवं स्वीकृत कर सकते हैं। निर्वाचन तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने बनाया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 232 व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 239 मतदान केंद्र सहित जिला में कुल 471 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें से 290 मतदान केंद्रों के फोटो व लोकेशन गरुड़ एप पर डाल दी गई हैं। जल्दी ही बाकी बचे बूथों की लोकेशन भी गरुड़ एप पर अपलोड कर दी जाएंगी। इस विषय में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ की मीटिंग लेकर उन्हें गरुड़ एप को चलाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ब्यूरो