{"_id":"66a3cac7549bb020a90f2103","slug":"bjps-priority-is-to-do-good-for-citizens-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121030-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों का भला करना भाजपा की प्राथमिकता : बबीता फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों का भला करना भाजपा की प्राथमिकता : बबीता फौगाट
Fri, 26 Jul 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के पांडवान गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता बबीता फौगा
चरखी दादरी। प्रदेश में भाजपा के रूप में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। भाजपा ने हमेशा गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के भले को प्राथमिकता दी है जबकि पहले की सरकारों ने हमेशा अपने-अपने क्षेत्रों में विकास करवाना लक्ष्य रखा।
ये बातें भाजपा नेता बबीता फौगाट ने शुक्रवार को पांडवान, बिरहीकलां व अटेला खुर्द में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जब पूरे दुनिया में संकट आया था तो यह भाजपा ही थी जिसने हरियाणा सहित हर राज्य में गरीब वर्गों के कल्याण के लिए हर माह उनके घरों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की थी। इसके अलावा बिना किसी भेदभाव के बीपीएल व गरीबी से नीचे की श्रेणी में परिवार पहचान पत्र के अनुसार राशन कार्ड बनाकर योजनाओं का लाभ दिया गया
इससे पहले उन्हाेंने कांग्रेस के नेताओं पर झूठ बोलने और अपने समर्थकों को ही खेल नीतियों का लाभ दिलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पात्र होने के बावजूद फौगाट बहनों को अपना हक लेने के लिए न्यायालय की शरण में जाना पड़ा था।