फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP wants to keep Ram in its bag: Satyapal Malik

राम को अपनी झोली में रखना चाहती है भाजपा : सत्यपाल मलिक

Mon, 15 Jan 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 15 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to keep Ram in its bag: Satyapal Malik
  चरखी दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते सत्यपाल मलिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि भाजपा भगवान राम को अपनी झोली में रखना चाहती है। भगवान राम पूरे राष्ट्र के हैं, जबकि भाजपा अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन दोबारा से शुरू होगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ लोग एकजुट होंगे।



पूर्व राज्यपाल रविवार को नई अनाज मंडी में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि रामलला के नाम पर भाजपा राजनीति करने की कोशिश में है। पूर्व राज्यपाल मलिक ने चुनाव लड़ने से मना करते हुए कहा कि वे कोई पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे। जो पार्टी मोदी को हराएगी, उस पार्टी के लिए चुनाव कैंपेन करेंगे। सत्यपाल मलिक ने कहा कि खेती और देहात को खत्म करने वालों के हाथों में देश की कमान दुर्भाग्यपूर्ण है।सरकार ने पढ़ाई के सारे स्रोत खत्म कर दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों ने 13 माह शांतिपूर्वक आंदोलन किया और आखिरकार सरकार को झुककर कृषि कानून वापस लेने पड़े।
विज्ञापन




सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय पर कहा कि राहुल अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा को छोटा कर चुनावों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की छापे को लेकर सत्यपाल मलिक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अच्छे लोगों को दबाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मलिक ने इंडिया गठबंधन को देश का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन दोबारा से शुरू होगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ लोग एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार किसानों को एमएसपी दे दे तो इससे अदाणी को नुकसान होगा।




अग्निवीर भर्ती योजना लागू कर युवाओं के साथ किया अन्याय

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह योजना लागू कर सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। उन्होंने सरकार पर पहलवानों के साथ भी अन्याय करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed