फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP's Orgnaisation wecame stranthen

कार्यशैली के चलते आज भाजपा सबसे मजबूत संगठन: अनिल जैन

Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP's Orgnaisation wecame stranthen
बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन व मौजूद सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष व अन्य पदा? - फोटो : CharkhiDadri
सरस्वती वाटिका में भाजपा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा चुनावों की तैयारी और आठ सितंबर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पन्ना प्रमुखों की रैली को लेकर चर्चा की गई। डॉ. अनिल जैन ने कहा कि रोहतक में प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल की पहली रैली हरियाणा में ही हो रही है। भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए साबित कर रही है कि पंक्ति के अंतिम छोर तक विकास की लहर ही पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इसी सिद्धांत पर चलते हुए भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए समस्याओं का स्थायी हल किया है। अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मूल मंत्र देते हुए बताया कि संगठन अपनी कार्यशैली से आज सबसे मजबूत है, विपक्ष मुद्दा विहीन है।
विज्ञापन

संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने जिला संगठन की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी भानी राम मंगला, सोमबीर सांगवान, डॉ. किरण कलकल, बबीता फौगाट, नृपेंद्र मांढ़ी, संजय छपारिया, चंद्रपाल सांगवान, राजेंद्र, महाबीर फौगाट, डॉ. बलवान सांगवान, रवि चौहान, सुनीता दांगी, इंदू यादव, मीना परमार, राजरानी सांगवान, मुनेश गोदारा, सुशीला फौगाट, अनीता लुहाच, सतीश शर्मा, ओमबीर महराणा, डॉ. दलीप सांगवान, कुलवंत फौगाट, मन्नू धनखड़, तेजपाल चौहान, मनोज लांबा, डॉ. संजीव मडिय़ा, सतबीर कंहेटी, धर्मचंद सहजलान, सुनील श्योराण, डॉ. राजेश शर्मा, कर्णवीर, नरेंद्र फौजी व जगजीत संागवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed