फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bjp list surprised

Charkhi Dadri News: भाजपा की सूची ने चौंकाया, अब सिरसा की सीट पर सभी की निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
bjp list surprised
गोकुल सेतिया कांग्रेस सीट पर जता रहे दावेदारी, तो प्रचार अभियान छोड़ दिल्ली पहुंचे विधायक गोपाल कांडा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भाजपा की जारी हुई सूची के बाद जिले में हलचल मच गई है। सभी इस सूची में रानियां व कालांवाली सीट से ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए हैं। अब सभी निगाह सिरसा विधानसभा सीट पर टिकी हुई है। वहीं विधायक गोपाल कांंडा अपना प्रचार अभियान छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां पर ऐलनाबाद और सिरसा विधानसभा सीट को लेकर मंथन किया जाएगा।
सिरसा सीट के बात करते तो गोकुल सेतिया कांग्रेस से सीट की दावेदारी कर रहे हैं। दो दिन पहले ही वे पार्टी में शामिल हुए थे। इनके नाना स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे चुके हैं। 2009 के इनके आखिरी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गोपाल कांडा ने हराया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है। ऐलनाबाद सीट की बात करे तो यहां गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा भाजपा के टिकट पर उप चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें विधायक अभय चौटाला के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा के सीटों के बंटवारे ने कांग्रेस में भी खलबली मचा दी है। कई दिनों से कांग्रेस की सीट लेने के लिए गोकुल सेतिया दिल्ली में जमे हुए हैं। सैलजा गुट और हुड्डा गुट के कांग्रेसी नेता भी दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाए हुए हैं। इसलिए सिरसा की सीट को लेकर समीकरण आगामी 48 घंटे में पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। भाजपा के घटक दल के तौर पर विधायक गोपाल कांडा चुनाव लड़े या हलोपा से चुनाव लड़े। उनका चुनाव लड़ना तय है और पूरी ताकत के साथ वह मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::
सिरसा सीट से कांग्रेस से ये भी जता रहे दावेदारी
गोकुल सेतिया को लेकर कांग्रेस के दोनों गुटों के नेताओं वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, अमीर चंद चावल, नवीन केडिया की राजनीतिक हलचलों पर पार्टी की पूर्ण नजर रहेगी। टिकट को लेकर सभी दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव कांग्रेस लड़ती है या नहीं। यह देखने लायक होगा।
::::::::::::::::::::::::::::::

डबवाली में बदल रही हवा, आदित्य ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
रानियां की तरह ही डबवाली में भी राजनीतिक हवा निरंतर बदल रही है। भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार आदित्य देवीलाल चौटाला ने मार्केट बोर्ड के चेयरमैन का पद छोड़ दिया है। इसे टिकट न मिलने का संकेत माना जा रहा है। चौधरी रणजीत सिंह की तरह आदित्य देवीलाल चौटाला भी निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी चर्चाएं तेज तो गई है। मामले में अभी तक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कोई बयान नहीं दिया है।


डबवाली सीट से जजपा ने दिग्विजय को मैदान में उतारा
डबवाली की राजनीतिक पृष्ठ भूमि आगामी दो तीन दिनों में पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। कांग्रेस, इनेलो, भाजपा को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। फिलहाल सीट पर कांग्रेस से अमित सिंह यहां के विधायक है। जजपा ने इस सीट से दिग्विजय चौटाला को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed