{"_id":"65e35b106b9eefaf670e52b4","slug":"bjp-inaugurated-election-office-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114400-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भाजपा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भाजपा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
Sat, 02 Mar 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शहर में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने नारियल फोड़ कर इसका शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष ने कार्यालय में एक सुझाव पेटी भी रखी गई है। इसमें भाजपा के घोषणा पत्र के लिए आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं से सुझाव डालने को कहा गया है। सुझाव पेटी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इस दौरान बबीता फौगाट, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, बलवान सांगवान, जिला महामंत्री भिवानी शिवकुमार, संजय बंसल, शैलेंद्र, पवन, मनवीर सिंह, केदारनाथ, विनोद गुप्ता, राजेश बंटी, ओमवीर महाराणा, चंद्रपाल सांगवान उपस्थित रहे।
बाढड़ा में भाजपा पदाधिकारियों ने हवन में डाली आहुति
बाढड़ा। भाजपा सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में राजनीति की दशा व दिशा में परिवर्तन करने का काम किया है। कतार के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भोजन, रोजगार की गारंटी केवल भाजन शासन में ही संभव हो पाई है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन तीसरी बार 400 का आंकड़ा पार कर दोबारा सत्तारूढ़ होगा। यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी ने कस्बे के लोहारू रोड स्थित लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान व नौजवान को उनके वंचित हक देकर सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। देश में पहली बार सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता बरती जा रही है। पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार है, जो हर सीजन की फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव संयोजक राजेंद्र शर्मा कारी, सह-संयोजक वेद रामलवास, मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भल्लेराम बाढड़ा, आनंद फौजी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप सिंटी, सत्यपाल श्योराण, जिला उपाध्यक्ष सपना सैन, ओमबीर महराणा, प्रचार सामग्री प्रभारी नरेश डांडमा, जयबीर काकड़ौली आदि मौजूद रहे।