फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP hatched a conspiracy to win Delhi elections: Dhanraj

भाजपा ने दिल्ली का चुनाव जीतने के उद्देश्य से रचा था षडयंत्र : धनराज

Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP hatched a conspiracy to win Delhi elections: Dhanraj
दादरी में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते आप पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। दादरी के मेजबान चौक स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को आम आदमी पार्टी के जिला संगठन सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने की। सम्मेलन के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिला संगठन सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली का चुनाव जीतने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की दमनकारी राजनीति अधिक समय तक चलने वाली नहीं है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है, क्योंकि भाजपा का प्रभावी मुकाबला केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
विज्ञापन


धनराज कुंडू ने कहा कि पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भी बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था की बात करने वाली पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में राकेश चांदवास, महेश गुप्ता, रिंपी फौगाट, अनीता, कामरेड रामपाल, महेंद्र मैहडा, कामरेड सत्यवीर, दर्शन सेठ, इंदर सिंह सांगवान, आनंद स्वरूप वर्मा, आनंद झिंझर, राजेंद्र प्रजापत आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।


बैठक में नरेश मोड़ी, आशीष चौहान, चांद, साधुराम शर्मा, रामावतार, दीपांशु, हनुमान सिंह बाढड़ा, रामफल डांडमा, रणवीर सिंह, सत्य प्रकाश, कृष्ण कुमार खातीवास, सचिन जयप्रकाश, बबलू खातीवास, महावीर, राम भगत अख्त्यारपुरा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed