फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Binder murder case: 19-member committee meet from DC, told the financial help of one million less

बिंदर हत्याकांड: डीसी से मिली 19 सदस्यीय कमेटी, दस लाख की आर्थिक मदद को बताया नाकाफी

Thu, 04 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Binder murder case: 19-member committee meet from DC, told the financial help of one million less
डीसी से मिलने कैंप ऑफिस पहुंची 19 सदस्यीय कमेटी। - फोटो : CharkhiDadri
बिंदर हत्याकांड मामले में 19 सदस्यीय कमेटी ने वीरवार को डीसी राजेश जोगपाल से मिली। कमेटी ने दस लाख की मदद को नाकाफी बताते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी और एसटीएफ टीम में शामिल सभी कर्मचारियों की गिरफ्तारी करने की मांगें दोहराई।
विज्ञापन

डीसी राजेश जोगपाल ने कमेटी को बताया कि सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार से एक सदस्य को जल्द दादरी के लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में अस्थायी नौकरी पर रखने का फैसला लिया है। कमेटी के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार ने इसे नाकाफी बताते हुए अपनी मांगों का एक ज्ञापन पुन: उपायुक्त को सौंपा। कमेटी ने मांग रखते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल सभी एसटीएफ कर्मचारियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता नाकाफी है। इसे 50 लाख रुपये किया जाए और जब तक पीड़ित परिवार में से एक को पक्की नौकरी का नोटिफिकेशन नहीं होता तब तक अस्थाई नौकरी पर तुरंत ज्वाइन करवाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि दादरी के चर्चित बिंदर हत्याकांड को लेकर इलाके की खाप, सामाजिक, व्यापारी, किसान और कर्मचारी संगठनों ने 22 फरवरी को रोहतक आईजी संदीप खिरवार से मुलाकात की थी, जिन्होंने इस संदर्भ में 3 मार्च तक का समय मांगा था। इसी कड़ी में वीरवार को रोषस्वरूप सभी कमेटी के सदस्य स्वामी दयाल धाम पर सुबह 11 बजे फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और उसके बाद डीसी राजेश जोगपाल के कैंप कार्यालय पहुंचे। कमेटी में सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार, धर्मपाल महराणा, सुरेश फौगाट, मृतक बिंदर के पिता कृष्ण कुमार, चिड़िया पचगामी के प्रधान राजबीर शास्त्री, सांगवान खाप से रणधीर घिकाड़ा, इमलोटा सतगामा से योगेश कलकल, अन्नदाता यूनियन के रामकुमार कादयान, श्योराण खाप 25 से कर्ण सिंह, हवेली बारह खाप से प्रभुराम गोदारा, किसान नेता राजू मान, व्यापार मंडल के प्रधान रविंद्र गुप्ता, नीतिन जांघु, रामसिंह बलकरा, बार एसोसिएशन से गिरेंद्र फौगाट, वीरेंद्र डूडी, सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, विनोद मोड़ी, पार्षद मनोज वर्मा, ध्यान सिंह, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed