{"_id":"6029723c8ebc3ee95306621d","slug":"binder-muder-case-accused-harendra-sent-to-jail-charkhidadri-news-rtk595418194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदर के हत्यारोपी सिपाही हरेंद्र को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदर के हत्यारोपी सिपाही हरेंद्र को भेजा जेल
विज्ञापन
बिंदर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार रोहतक एसटीएफ के सिपाही आरोपी हरेंद्र को दादरी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इससे पहले उसे एक दिन के रिमांड पर भी लिया गया। अब इस मामले की जांच भिवानी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
बिंदर हत्याकांड के आरोपी सिपाही को झज्जर जेल भेजा गया है। गत 12 फरवरी को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी और उसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेजा गया है। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक एसटीएफ के तीन और कर्मचारियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को एक सप्ताह का समय दे रखा है। इसकी मियाद शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। तब तक अगर उनकी तीन प्रमुख मांगें पूरी नहीं हुईं तो शहर के सामाजिक संगठनों की मदद से 19 को पूरा बाजार बंद रखकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इस हत्याकांड में पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने 12 फरवरी को शहर में प्रदर्शन करने के बाद गृहमंत्री अनिल विज का पुतला भी फूंका था।
यह था मामला
गत सात फरवरी को रोहतक एसटीएफ को इनपुट मिला था कि बलियाणा में विक्की पंडित हत्याकांड को अंजाम देने में जो काले रंग की ऑल्टो कार प्रयोग की गई थी, वह झज्जर से दादरी की ओर जा ही है। पीछा करते हुए दादरी पहुंची चार सदस्यीय एसटीएफ टीम को महेंद्रगढ़ चुुंगी के समीप सड़क किनारे एक काली कार खड़ी नजर आई। एसटीएफ के पहुंचते ही युवकों ने वहां से कार भगा ली और एसटीएफ के सिपाही ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली दादरी के गोशाला मोहल्ला वासी बिंदर को जा लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद एसटीएफ रोहतक लौट गई। हत्या के मामले की जांच कर रही दादरी पुलिस ने राज खोला था कि बिंदर की हत्या एसटीएफ कर्मी की गोली से हुई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद हमने हरेंद्र को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में दोबारा पेश किया गया, जहां से उसे झज्जर जेल भेजा गया है।
- हितेंद्र दांगी, सीआईए प्रभारी