फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike riding salesman dies after being hit by vehicle in Dadri, deceased working at Kakdoli Sardara liquor Shop

Dadri: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत, काकड़ोली सरदारा शराब ठेका पर काम था मृतक

Wed, 11 Oct 2023 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

दादरी के गतौली निवासी सोनू काकड़ोली सरदारा शराब ठेका पर बतौर सेल्समैन काम करता था। वो मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से रहा था। जब वो गांव के पशु अस्पताल के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bike riding salesman dies after being hit by vehicle in Dadri, deceased working at Kakdoli Sardara liquor Shop
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में काकड़ोली सरदार में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। मृतक सोनू जींद जिला के गतौली गांव का रहने वाला था। बाढड़ा थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जानकारी के अनुसार गतौली निवासी सोनू काकड़ोली सरदारा शराब ठेका पर बतौर सेल्समैन काम करता था। वो मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से रहा था। जब वो गांव के पशु अस्पताल के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

प्लॉट में छिपकर ताश खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार, केस दर्ज

चरखी दादरी की एलआईसी वाली गली स्थित एक प्लॉट में जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस टीम ने दबोचा है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उनसे साढ़े हजार रुपये बरामद किए गए। उनके खिलाफ सिटी थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सिटी थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एलआईसी वाली गली में एक खाली प्लॉट है और उसमें चार लोग बैठकर रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं। हेड कांस्टेबल हरिओम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और जुआ खेल रहे चारों लोगों को काबू कर लिया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान रावलधी निवासी अनिल और राजबीर, मकड़ाना निवासी कृष्ण औरप्रेम नगर निवासी मोनू के रूप में बताई। पुलिस ने उनसे साढ़े दस हजार की नकदी बरामद की और आरोपियों को सिटी थाने ले आई। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed