{"_id":"629e383ecb98ac2e9e2219be","slug":"bike-riding-cousins-were-hit-by-a-truck-one-killed-the-other-injured-charkhidadri-news-hsr633627062","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा हुआ घायल
विज्ञापन
मृतक सुनील।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ बाईपास के समीप रविवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में घसोला निवासी एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक सुनील (43) का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया गया।
पुलिस को दिए बयान में घसोला निवासी विपिन ने बताया कि वह और उसके ताऊ का लड़का सुनील बाइक पर किसी काम से रविवार शाम दादरी आए थे। बाइक वह चला रहा था जबकि सुनील पीछे बैठा था। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव लौटते समय महेंद्रगढ़ बाईपास के समीप पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण सुनील ट्रक की तरफ जा गिरा और पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रक से दूर गिरने के कारण विपिन घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने देर रात ही शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया
विज्ञापन
- दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि सुनील पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर का था और विवाहित था और बिजली फिटिंग का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं जिनमें लड़का 8 और लड़की 5 साल की है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले सुनील के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाने के लिए शवगृह के बाहर खड़े मृतक के परिजन।- फोटो : CharkhiDadri