{"_id":"672bd338fb41b7819d0efe27","slug":"bike-riders-shot-youth-case-registered-against-five-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125830-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, पांच पर केस दर्ज
Thu, 07 Nov 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव मिसरी में घर के बाहर तीन बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। एक गोली हाथ में और दूसरी पैर में लगी है। फिलहाल घायल रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है और बौंदकलां थाना पुलिस ने उसके बयान पर चार नामजद समेत पांच युवकों पर सशस्त्र अधिनियम व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मिसरी निवासी मोहित ने बताया कि चार नवंबर देर शाम वह पशुओं के लिए चारा लेकर पुराने घर से नए घर में आया था। जब नए घर के पास पहुंचा तो पीछे बाइक रुकी और किसी ने उसे आवाज दी। जब उसने पीछे देखा तो बाइक सवार गांव निवासी रोहित उर्फ गुल्लू ने अवैध पिस्तौल से गोली चला दी। इसमें गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और बाद में अमन खन्ना ने भी उसे पैर में एक गोली मारी।
घायल ने बताया कि वह बचाव के लिए चिल्लाते हुए घर में घुस गया। शोर सुनकर उसके दोस्त बलराम व सचिन ने छत से देखा तो बाइक पर रोहित के अलावा अमन खन्ना व नकाबपोश युवक था। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर चले गए। घायल होने पर उसके दोस्त उसे दादरी लेकर गए और वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई थी कहासुनी
मोहित ने बताया कि दो दिन पहले बस अड्डे पर उसकी अंकित उर्फ खोटा के साथ कहासुनी थी और उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद दिन रिंकू उर्फ काला ने घर के बाहर कई चक्कर लगाए। मोहित ने पांचों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस और एफएसएल टीम ने लिया जायजा
बुधवार को पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वारदात को लेकर गांव के मौजिज लोगों से भी पुलिस ने बातचीत की। वहीं, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और बाइक के टायरों के निशान भी लिए गए ताकि हमलावरों का सुराग लग सके।
पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद समेत 5 युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुभाषचंद्र, डीएसपी, बौंदकलां