{"_id":"606617db8ebc3ecbe1297a47","slug":"bike-riders-firing-on-six-alto-riders-returning-from-muscle-charkhidadri-news-rtk6025411123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी से लौट रहे अल्टो सवार छह युवकों पर बाइक सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी से लौट रहे अल्टो सवार छह युवकों पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन
मौके पर खड़ी गाड़ी की जांच करते डीएसपी रामसिंह बिश्नोई।
- फोटो : CharkhiDadri
कोर्ट में पेशी से लौट रहे अल्टो सवार छह युवकों पर दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शहर के मथुरी घाटी क्षेत्र में हुई वारदात में बदमाशों ने कार पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे चंद्रपाल फौगाट नामक युवक को छूकर निकल गईं। इसमें वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल के बयान पर पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी चंद्रपाल वीरवार सुबह अपने साथी साहुवास संदीप उर्फ जादूगर, दीपक उर्फ टपलू, रामनाथ, दीपक उर्फ छतरी व नवीन के साथ पेशी पर कोर्ट में आया था। पेशी भुगतने के बाद वे अल्टो में चरखी दरवाजा क्षेत्र वापस जा रहे थे। जब वे मथुरी घाटी क्षेत्र के मोड़ पर पहुंचे तो दो बाइक पर आए छह युवकों ने बाइक आगे खड़ी कर कार रुकवा ली। अल्टो सवार युवक कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। वारदात में दो गोलियां शीशे से गुजरते हुए चंद्रपाल फौगाट को छूकर निकल गईं। एक गोली हाथ में तो दूसरी पेट के दाहिने तरफ को छूकर गुजरी। फायरिंग के बाद कार सवार युवक उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। घायल चंद्रपाल और उसके साथियों ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाश गलियों में भी उनके पीछे गन लेकर दौड़े। अल्टो सवारों के भागने में कामयाब होने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके बाद चंद्रपाल के साथियों ने उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी रामसिंह बिश्नोई, सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह, सीआईए इंचार्ज हितेंद्र दांगी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल चंद्रपाल से वारदात और अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में पूछताछ की।
हत्या के प्रयास के मामले में आए थे पेशी पर
फायरिंग के समय अल्टो कार में मौजूद साहुवास निवासी संदीप उर्फ जादूगर ने बताया कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और इस मामले में वीरवार को उनकी कोर्ट में पेशी थी। संदीप ने बताया कि कार साहुवास निवासी रामनाथ की थी, जबकि इसे नवीन चला रहा था।
विज्ञापन
तीसरी बार चंद्रपाल की किस्मत ने दिया साथ, बची जान
चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी चंद्रपाल पर इससे पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। पहले हुए हमलों में भी वो बच गया था। इस बार भी चंद्रपाल की किस्मत ने उसका साथ दिया। अल्टो सवार उसके साथियों ने बताया कि बदमाश तो जान से मारने की नीयत से उन पर धड़ाधड़ गोलियां दागते चले गए। बाइक सवार युवकों के पास तीन से चार पिस्तौल थीं।
बदमाशों की पहचान के लिए खंगाले सीसीटीवी
घायल ने बताया कि सभी बदमाश मुंह को कपड़े से ढके हुए थे और इसके चलते वह उनकी पहचान नहीं कर पाया। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी भी खंगाले, ताकि बदमाशों के बारे में कोई सुराग लग सके।
वर्जन
इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल चंद्रपाल।- फोटो : CharkhiDadri