{"_id":"6817c71fa18592978c019f2e","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-truck-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136419-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर मामला दर्ज
Mon, 05 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हड़ोदा के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल हो गया। उसके चचेरे भाई के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चचेरे भाई राहुल ने बताया कि वह गांव-बिरही कलां का निवासी है। खेती-बाड़ी करता है। 1 मई को वह हड़ोदा बस अड्डे के पास अपने ताऊ के लड़के आशीष का इंतजार कर रहा था। आशीष किसी काम से गोपी गया हुआ था। उसी दिन सायं 4 बजे आशीष अपनी बाइक लेकर बाढड़ा से दादरी की ओर से आ रहा था।
जब वह हड़ोदा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो दादरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि आशीष नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने व अन्य कुछ लोगों ने आशीष को संभाला और निजी साधन में बैठाकर निजी अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस पहुंची और यहां से दादरी रेफर किया गया। यहां से चिकित्सकों ने आशीष को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
इसके बाद वे उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए और अब वह उपचाराधीन है। उन्होंने आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर अटेला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। साथ ही मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। बाद में टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक राजस्थान नंबर प्लेट से पंजीकृत था। तेज रफ्तार में चल रहा था।
बाद में पुलिस ने अस्पताल जाकर बयान दर्ज किए और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।