फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies due to pickup collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup collision
पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागज तैयार करती पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अटेला बस स्टैंड के समीप वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अटेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में रखवाया। मृतक की पहचान बादल निवासी कुलबीर (37) के रूप में हुई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279 व 304- के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई चरण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो तीन भाई-बहन थे और कुलबीर उनमें सबसे छोटा और अविवाहित था। कुलबीर गाड़ी में सब्जी बेचने का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी गाड़ी में कुछ खराबी आ गई थी और उसका छोटा भाई कुलबीर गाड़ी को ठीक करने के लिए दादरी खड़ी करके गया था। इसी सिलसिले में वह वीरवार रात करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर दादरी से बाढड़ा जा रहा था। जब वो अटेला बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो एक पिकअप चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर वो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आंनद कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, अटेला पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed