फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies due to dumper collision

डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to dumper collision
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मार्ग स्थित अचीना ताल के समीप एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अचीना ताल निवासी सुरेंद्र (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक सुरेंद्र के भतीजे नवीन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसका चाचा निजी काम से दादरी आ रहा था। अचीना चौकी से थोड़ी दूर पहुंचते ही झज्जर से दादरी की ओर आ रहे एक डंपर ने उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सुरेंद्र को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहले घटना स्थल और फिर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आरोपी चालक को घटनास्थल से कुछ दूरी पर काबू कर लिया। दूसरी ओर पुलिस ने दोपहर बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई था। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भतीजे के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
- संजय कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, अचीना ताल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed