फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider abused police team under influence of alcohol in Dadri

Dadri: बाइक सवार ने शराब के नशे में पुलिस टीम से की गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 23 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

दादरी में शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे इंटरसेप्टर स्टाफ और सिटी थाना पुलिस टीम रात्रि ड्यूटी के दौरान परशुराम चौक पर तैनात थी। उसी दौरान अपाचे सवार एक युवक चौक पर आकर रुका। उसके पीछे एक महिला बैठी थी जबकि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उक्त युवक वहां हंगामा करने लगा।

विज्ञापन
Bike rider abused police team under influence of alcohol in Dadri
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में रात करीब साढ़े तीन बजे शराब के नशे में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पीछे महिला बैठाकर घूम रहा एक युवक पुलिस टीम से उलझ पड़ा। उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम के अनुसार आरोपी ने हंगामा करने के साथ सरकारी काम में बाधा डाली और मुलाजिमों के साथ गाली-गलौज की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे इंटरसेप्टर स्टाफ और सिटी थाना पुलिस टीम रात्रि ड्यूटी के दौरान परशुराम चौक पर तैनात थी। उसी दौरान अपाचे सवार एक युवक चौक पर आकर रुका। उसके पीछे एक महिला बैठी थी जबकि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उक्त युवक वहां हंगामा करने लगा और उसी दौरान पुलिस कर्मचारियों से गाली-गलौज की।
विज्ञापन


उसके साथ महिला होने के चलते पुलिस टीम ने तत्काल एलएचसी मीना को परशुराम चौक बुलाया और उक्त महिला को लेडी हेड कांस्टेबल के हवाले किया गया। वहीं, पूछताछ में बाइक सवार ने अपनी पहचान बिरहीकलां निवासी प्रवीन के रूप में बताई। सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराने पर शराब का सेवन किए होने की पुष्टि हुई। उसके खिलाफ सिटी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed