फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike hit three persons including father and son standing on the roadside

सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र समेत तीन व्यक्तियों को बाइक ने मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bike hit three persons including father and son standing on the roadside
चरखी दादरी। सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन व्यक्तियों को एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए और दो को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इनमें से एक की हालात गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में धनासरी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पिता महेंद्र सिंह को कादमा गांव से धनासरी बाइक पर लेकर आ रहा था। रास्ते में उनके गांव निवासी एक व्यक्ति मिल गया। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर ली और वो बातचीत करने लगे। उसी दौरान उनके गांव की तरफ से एक व्यक्ति तेज रफ्तार में बाइक लेकर आया और सीधे उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वो तीनों घायल हो गए। परिजनों ने उनको दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिल और उसके पिता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बयान में अनिल ने बताया कि उसके पिता की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed