फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike driver dies due to loss of balance, one injured

Charkhi Dadri News: संतुलन बिगड़ने से बाइक चालक की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to loss of balance, one injured
मृतक रवि।
चरखी दादरी/बौंदकलां। एनएच 152-डी पर गांव रानीला के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क हादसा हो गया। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव बाघोत निवासी रवि (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक रवि घर की इकलौता बेटा था। अब वह आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता रतन सिंह खेती करते हैं। बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि सोमवार रात को बाघोत से बाइक पर सवार होकर बुआ के पास जा रहा था। इस दौरान उसके साथ परिचित सज्जन सिंह भी था। रवि बाघोत से भिवानी गांव निगाणा जाने के लिए सोमवार रात साढ़े 9 बजे घर से चला था। जब वह रानीला के पास पहुंचा तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक एनएच 152-डी पर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया और सज्जन सिंह को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया।मंगलवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed