फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike collides with divider, two youths fall from 50 feet high overbridge, one dies

Charkhi Dadri News: डिवाइडर से टकराई बाइक, 50 फुट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिरे दो युवक, एक ने तोड़ा दम

Tue, 26 Mar 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, two youths fall from 50 feet high overbridge, one dies
चरखी दादरी। फाग की शाम रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग ओवरब्रिज पर एक बाइक बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक 50 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गए जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतक युवक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-14 निवासी गोविंद (21) सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। वार्ड निवासी मोहित भी गोविंद के साथ था। शाम को करीब छह बजे वो दोनों अपाचे बाइक पर सवार होकर रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से गुजर रहे थे। जब वो ओवरब्रिज पर पहुंचे तो मोड़ के समीप उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार गोविंद व मोहित ओवरब्रिज से नीचे खेतों में आ गिरे। वहां काम कर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गोविंद और मोहित को संभाला, लेकिन तब तक गोविंद की मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस टीम ने घायल अमित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक गोविंद का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- छोटे भाई की जलघर में डूबने से हुई थी मौत
मृतक गोविंद तीन भाइयों में मंझला था। करीब आठ साल पहले उसके छोटे भाई बालकिशन की रामनगर जलघर में डूबने से मौत हो गई थी। अब फाग पर हुए हादसे में बलवान के परिवार ने दूसरा बेटा भी खो दिया।

फाग के हुड़दंग में 40 लोग हुए घायल
फाग पर जिले में विभिन्न जगहों पर हुड़दंग और कहासुनी हुई, जिनमें करीब 40 लोग घायल हो गए। ये सभी घायल उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाए गए वहां से उनमें से कुछ को पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, कुछ को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed