फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bijli nigam,charkhi dadri news

गांवों में दोपहर 12 से तीन बजे तक मिलेगी बिजली की सप्लाई

Sat, 24 Oct 2020 04:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
bijli nigam,charkhi dadri news
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गुलाबी ठंड शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शेड्यूल बदल दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब दिन के समय दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। 33 केवीए सब पावर हाउस सांजरवास के अधीन आने वाले 18 गांवों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नए शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करनी शुरू कर दी है। नए घोषित शेड्यूल के अनुसार दोपहर 12 से तीन बजे तक तीन घंटे बिजली मिलेगी। शाम को साढ़े पांच से सुबह साढ़े छह बजे तक लगातार 13 घंटे बिजली मिलेगी। इससे पहले गांवों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली मिल रही थी। जबकि शाम को साढ़े चार से सुबह साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति की जाती थी। 33 केवीए सब डिवीजन पावर हाउस सांजरवास के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को जारी पत्र के अनुसार बिजली निगम द्वारा गांवों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed