फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bijali nigam will recover 5 crore from defaulters

Charkhi Dadri News: शहर के 1800 बकायेदारों से बिजली निगम बिल के वसूलेगा ` पांच करोड़

Tue, 23 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
bijali nigam will recover 5 crore from defaulters
रेलवे रोड स्थित सब स्टेशन में रखा 20 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिजली निगम ने मानसून सीजन के खत्म होते ही शहर के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली की तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम की योजना के अनुसार, शहर में 1800 बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 5 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।
जिलेभर में बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 28 हजार है। दादरी क्षेत्र में इस समय करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं, जिनसे हर महीने 90 लाख यूनिट के आसपास बिजली की खपत दर्ज की जाती है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर का लाइन लॉस फिलहाल 20 प्रतिशत के करीब बना हुआ है, जो सामान्य की श्रेणी में आता है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में बिजली चोरी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, जिससे लाइन लॉस बढ़ जाता है। इसे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। लाइन लॉस को कम करने और चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने गंभीर कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

शहर की गलियों में बिजली पोलों पर मीटर लगाए गए हैं और मोटे केबल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कटिंग की आशंका कम हो जाए। इससे बिजली चोरी रोकने में काफी हद तक मदद मिली है। इस समय शहर में 12 फीडरों के माध्यम से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। तापमान में गिरावट आने के बाद बिजली आपूर्ति भी सामान्य रूप से सुचारु हो रही है और फॉल्ट की शिकायतों में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में तेज होगा अभियान : निगम की टीमें सर्दी के मौसम में बकायेदारों के कनेक्शन भी काटेंगी। निगम आने वाले सर्दी सीजन में बिजली चोरोंं के खिलाफ अभियान को और तेज करेगा। सर्दी में हीटर, रॉड व अन्य ज्यादा वोल्टेज के उपकरण ज्यादा जलते हैं। निगम की ओर से बकायेदार को बार-बार सूचित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed