{"_id":"671c1612195737b4380d22c4","slug":"bhupesh-of-badrai-became-lieutenant-in-the-army-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125243-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बड़राई के भूपेश सेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बड़राई के भूपेश सेना में बने लेफ्टिनेंट
Sat, 26 Oct 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट भूपेश कुमार।
बाढड़ा। गांव बड़राई निवासी भूपेश कुमार का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी है। भूपेश कुमार ने मैट्रिक कक्षा तक आरपीएस स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद अपने पिता व दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए एनडीए परीक्षा की तैयारी शुरू की। 21 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के प्रथम प्रयास में ही यह कामयाबी हासिल की और अब कमीशन प्राप्त किया।
उनके चाचा ने बताया कि भूपेश के पिता सुरेश कुमार व दादा हरचंद सिंह भी इंडियन आर्मी में बड़े पद पर तैनात रहे हैं। भूपेश ने बाल्यकाल में ही सेना में जाने का मन बना लिया था। अब भूपेश का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। चयन होने पर जजपा प्रदेश महासचिव आनंद बड़राई, जिला पार्षद अशोक कादमा, सरपंच सचिन कुमार, सरंपच धर्मबीर सिंह, टीनू, सतपाल सिंह, सचिन कुमार, नंबरदार महेंद्र सिंह ने बधाई दी है।
अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार को मिलेगा डेढ़ लाख ऋण
चरखी दादरी। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनुसूचित वर्ग के लोग हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के लिए ही है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन पात्र परिवारों को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1.80 लाख से अधिक न हो। बैंकों के माध्यम से 1.50 लाख रुपये तक का ऋण पशुपालन, किराना दुकान, मनियारी दुकान, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, सूअर पालन या अन्य कोई लाभप्रद योजना के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इच्छुक आवेदनकर्ता निगम की वेबसाइट hsfdc.org.in पर ऋण आवेदन फार्म भरकर संबंधित जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एक अन्य योजना के तहत हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना व सूक्ष्म ऋण योजना के तहत महिला व पुरुष दोनों वर्गों में स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपये का ऋण दिया जाता है। ऋण लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह बेरोजगार होना चाहिए।