फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bhasha utsaw will celebrate in schools

Charkhi Dadri News: स्कूलों में मनाया जाएगा आठ दिवसीय भाषा उत्सव, विद्यार्थी सीखेंगे विभिन्न भाषाएं

Tue, 03 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhasha utsaw will celebrate in schools
रानीला राजकीय स्कूल में आयोजित शिविर में भाग लेते विद्यार्थी व मौजूद शिक्षक। स्रोत: संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में सोमवार को भाषा उत्सव कार्यक्रम शुरू किया गया। अब सभी स्कूलों में 8 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें भारत की 22 भाषाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में डीईओ विरेंद्र सिंह का मार्गदर्शन रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. सतीश साहू ने बताया कि निदेशालय की ओर से भाषा उत्सव मनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें कक्षा छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारत की 22 मान्यता प्राप्त भाषाओं की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को बोलना व लिखना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को भारत की मूल भाषाओं की जानकारी दी गई। शहर के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहले दिन पंजाबी भाषा की थीम रखी गई। इसके अलावा, सभी स्कूलों में अलग-अलग भाषाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन सभी को अक्षर ज्ञान, संख्या बोध आदि का अभ्यास कराया। अब दूसरे दिन विद्यार्थियों को अभिवादन व भाषा संवाद कराया जाएगा। इसमें वर्चुअल तरीके से विद्यार्थियों को भाषाई क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा और संवाद के माध्यम से भाषा सिखाई जाएगी। प्रतिदिन पहले वाली भाषा के साथ अन्य भाषा की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed