फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bharat Bandh: DC appointed 16 duty magistrates, kept five in reserve

भारत बंद : डीसी ने 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त, पांच को रखा रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: DC appointed 16 duty magistrates, kept five in reserve
चरखी दादरी। सोमवार के प्रस्तावित भारत बंद को लेकर जनसंगठनों के साथ प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी प्रदीप गोदारा ने प्रदर्शन के मद्देनजर 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन्हें भारत बंद के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई। ये सभी अधिकारी अपनी टीम के साथ दादरी जिला के अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार दादरी और बाढड़ा के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे। पशुपालन विभाग के एसडीओ नरेंद्र देशवाल व डीएसपी देशराज को बाढड़ा और झोझू, नायब तहसीलदार अंकित व उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह को दादरी सदर इलाका, बिजली वितरण निगम के एसडीओ सुरेंद्र व डीएसपी बलीसिंह को दादरी सिटी एवं बौंद थाना क्षेत्र, सिंचाई विभाग के एसडीओ मनु गर्ग व निरीक्षक दलबीर को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा व पुलिस निरीक्षक वजीर सिंह को दादरी क्षेत्र, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश चंद्र व एसआई अनिल कुमार को झोझू पुलिस स्टेशन क्षेत्र दिया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बिजली वितरण निगम के एसडीओ घनश्यामदास और एसआई कप्तान सिंह को बौंद थाना क्षेत्र, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशनलाल श्योराण व एसआई बीर सिंह को दादरी क्षेत्र, बिजली विभाग के एसडीओ नरेंद्र कुमार व निरीक्षक तेलूराम को बाढड़ा, जिला खेल अधिकारी प्रीतम कुमार एवं महिला थाना प्रभारी बृजबाला को दादरी शहर में नियुक्त किया गया है। जिलाधीश के आदेशों के मुताबिक सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान व यातायात थाना प्रभारी रामसिंह को यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी राजेश कुमार व एएसआई सुनीता को दादरी बस स्टैंड, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार व एसआई बलबीर को चिड़िया, सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास कुमार व एएसआई सतबीर को इमलोटा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार व एएसआई जोरा सिंह को अचीना, खंड शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह व एसआई सतीश को अटेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों को रखा रिजर्व में
तहसीलदार बंसीलाल, जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, जिला बाल कल्याण अधिकारी वजीर सिंह दांगी तथा पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसंवत सिंह को रिजर्व में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रखा गया है। ये सभी अधिकारी सोमवार 27 सितंबर को सुबह 6 बजे अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें
भारत बंद के दौरान सभी नागरिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। लोगों से अपील है कि वे प्रशासन को सहयोग दें।
-प्रदीप गोदारा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed