{"_id":"68013cdddfbaa4e2920dfacc","slug":"bhakiyu-warned-to-lock-three-electricity-sub-stations-if-tubewell-connections-are-not-issued-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135448-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्यूबवेल कनेक्शन जारी न करने पर भाकियू ने दी तीन बिजली सब स्टेशन को ताला जड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्यूबवेल कनेक्शन जारी न करने पर भाकियू ने दी तीन बिजली सब स्टेशन को ताला जड़ने की चेतावनी
विज्ञापन
अटेला कलां सब स्टेशन एसडीओ को मांग-पत्र देते हुए भाकियू पदाधिकारी।
बाढड़ा। ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करवाने की मांग के लिए किसान नेताओं ने बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 23 अप्रैल तक कार्रवाई शुरू नहीं करने पर 24 अप्रैल से बाढड़ा, झोझूकलां व अटेला बिजली घरों पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान किसानों ने रोष प्रदर्शन भी किया।
वीरवार को अटेला बिजली कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन देते हुए भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि सरकार किसान हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस क्षेत्र में नहरी पानी की कमी है। किसानों के सामने भुखमरी के हालात बन गए हैं। किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
क्षेत्र के किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि बिजली विभाग को जमा करवा कर रखी है। आज तक कनेक्शन जारी नहीं हो सका है, जिससे किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि गत रबी सीजन के दौरान भी बिजली-पानी आपूर्ति न के बराबर होने से किसान को घाटा झेलना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, ओलावृष्टि होने से रबी सीजन की फसल सरसों व गेहूं खराबे की भेंट चढ़ गए। जो किसानों के लिए बड़ा नुकसान है। हरपाल ने कहा कि अब किसान और शोषण सहन नहीं करेंगे। हरपाल सिंह ने कहा कि 23 तक समाधान नहीं हुआ तो 24 अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जाएगा। बिजली सब स्टेशनों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, सतबीर सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी, वेदप्रकाश काकड़ौली, भूप सिंह दलाल, राम अवतार लाड, ऋषिराम भांडवा, सत्यप्रकाश, नवीन, ब्रहमपाल बाढड़ा, रणधीर हुई, करतार, ईश्वर सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, आनंद, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।