फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhakiyu expressed anger over the removal of Charan Singh and Bansilal's photo from the annual calendar

वार्षिक कैलेंडर से चरण सिह व बंसीलाल का फोटो हटाने पर भाकियू ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu expressed anger over the removal of Charan Singh and Bansilal's photo from the annual calendar
कस्बे के किसान भवन में मौजूद भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। पूर्व पीएम चरण सिंह व पूर्व सीएम बंसीलाल का विश्वविद्यालयों के वार्षिक कैलेंडर से फोटो हटाने पर किसानों ने रोष जताया है। उन्होंने सरकार से तुरंत प्रभाव से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के किसान भवन में भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें महासचिव हरपाल भांडवा व केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जानबूझ कर बड़े नेताओं के फोटो हटाकर सामाजिक सद्भावना की विचारधारा को कमजोर कर रही है। किसानों के मसीहा पूर्व पीएम चरणसिंह का उनके नाम से ही यूनिवर्सिटी के कैलेंडर से फोटो हटा देना सरासर अनुचित है। भिवानी में पूर्व सीएम बंसीलाल की यूनिवर्सिटी के कैलेंडर से फोटो हटवा दी गई है, जो न्यायसंगत ही नहीं बल्कि असहनीय है। इस मौके पर प्रेरक संघ प्रदेशाध्यक्ष मास्टर विनोद मांढ़ी, किसान पार्टी अध्यक्ष महेंद्र जेवली, रणधीर सिंह, सुखबीर सिंह, गिरधारी मोद, रघुवीर, उमेद भगत, पृथ्वी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed