{"_id":"67a0f77ec37350341d0f4dfc","slug":"beo-inspected-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-131106-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बीईओ के निरीक्षण में कक्षाओं में नहीं मिली सफाई और रोशनी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बीईओ के निरीक्षण में कक्षाओं में नहीं मिली सफाई और रोशनी की व्यवस्था
Mon, 03 Feb 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा खंड के तीन राजकीय स्कूलों में सोमवार को व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण सिंह ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी, डोहका मौजी दीना व काकड़ौली सरदारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण विशेष रूप से आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधार के दृष्टिगत किया गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी को कुछ खामियां भी मिलीं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान कक्षाओं में बीईओ के सवालों का अधिकतर विद्यार्थी जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने तैयारी पर जोर देने के निर्देश दिए। इस दौरान इन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बीईओ ने कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को अभ्यास पेपर, पिछले वर्षों के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए कहा।
बीईओ ने कहा कि परीक्षा की और अधिक तैयारी करने की आवश्यकता है। बीईओ ने कहा कि परिणाम में सुधार की आवश्यकता है। बीईओ ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों के साथ नियमित रूप से अभ्यास सत्र आयोजित करें। ताकि, उनकी कमजोरियों की पहचान कर समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन
बीईओ ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोहका मौजी में मध्याह्न भोजन योजना, शौचालयों का रखररखाव व कक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों की सफाई नहीं मिली। पानी की आपूर्ति भी उपलब्ध नहीं थी। कक्षाओं में सफाई और रोशनी की व्यवस्था उचित प्रकार से नहीं मिली।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को इन सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। बीईओ ने शिक्षण गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। ताकि, छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
फोटो - 41
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकड़ौली सरदारा में निरीक्षण करते बीईओ जलकरण। स्रोत : शिक्षा विभाग