{"_id":"686fef0f69860e0d7906a434","slug":"beema-sakhi-plan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140364-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा सखी योजना बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा सखी योजना बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर : उपायुक्त
Thu, 10 Jul 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
- योजना के तहत पात्र महिलाओं को मिलता है वजीफा, 7 हजार से होता है शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए बीमा सखी योजना नाम से अहम कदम उठाया है। यह सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह एक अनोखी पहल है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने ये बातें कहीं।
उपायुक्त ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य हर पंचायत में एक महिला बीमा सखी तैनात करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ताकि, महिला शक्ति को बीमा सखी योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। ताकि वे आर्थिक व्यवस्था में हिस्सेदार बनेंगी और घर बैठे उन्हें एक रोजगार भी मिल सकेगा।
उपायुक्त ने बताया कि 18 वर्ष से 70 वर्ष तक की महिलाएं जो 10वीं पास हों बीमा सखी बनने के लिए पात्र हैं। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण होना अनिवार्य है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक वजीफा मिलता है, जो पहले वर्ष में 7 हजार से शुरू होता है।