{"_id":"67670bf965ac3238ca0d24c4","slug":"be-careful-in-driving-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128440-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहनों की रफ्तार पर रखें काबू, ओवरटेक करते समय बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहनों की रफ्तार पर रखें काबू, ओवरटेक करते समय बरतें सावधानी
Sun, 22 Dec 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी पुलिस ने धुंध व कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी, यातायात नियमों का पालन करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पिछले तीन दिनों से धुंध छा रही है। इसके मद्देनजर जिला पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि धुंध के समय वाहनों की रफ्तार पर काबू रखें और ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें। अगर प्रत्येक चालक यातायात नियमों का पालन करेगा तो सड़क हादसों में काफी कमी आएगी। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों को ध्यान में रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि ऐसा करके चालक अपने साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बना सकते हैं। कहा कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते हैं। अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को धुंध के चलते अपने क्षेत्रो में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वे यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।
- चालक इन बातों का रखें ख्याल
- शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
-वाहनों पर फॉग लाइट लगवाएं।
-धुंध में ओवरटेक न करें।
-वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाएं।
-अपने गंतव्य के लिए समय से निकलें।
-अपनी लेन में ड्राइव करें और धैर्य रखें।
फोटो 13
शनिवार सुबह रोहतक रोड पर छाई धुंध से गुजरते वाहन। संवाद