{"_id":"6aa44e314382bb1ee40c57e7","slug":"banking-operations-stalled-in-dadri-due-to-the-strike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160236-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बैंकों की हड़ताल से दादरी में ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बैंकों की हड़ताल से दादरी में ठप रहा कामकाज
Sat, 12 Sep 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नैशनल बैंक के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान महेंद्रसिंह।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।
इससे पीएनबी, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई समेत विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। कई शाखाओं में ताले लटके रहे और जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने लोहारू रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर धरना दिया।
पंजाब नेशनल बैंक वर्कर्स यूनियन नॉर्थ जोन के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग करीब छह वर्षों से लंबित है। मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच इस संबंध में समझौता होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एलआईसी समेत कई सरकारी संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है।
विज्ञापन
बैंकिंग सेवाओं का बड़ा हिस्सा अब एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए सातों दिन उपलब्ध है। ऐसे में शनिवार को अवकाश दिया जाना कर्मचारियों के हित में होगा।
स्टाफ की कमी से बढ़ा दबाव
महेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों में पर्याप्त भर्ती नहीं होने से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। इससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बैंकों के निजीकरण की नीतियों का भी विरोध किया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
काम के लिए पहुंचे, लौटना पड़ा
हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। रमेश कुमार, ओमप्रकाश और गीता देवी ने बताया कि वे रुपये निकलवाने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए शाखा पहुंचे थे लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। धरने में सचिन कुमार, नरेश फौगाट, राजवंती, पंकज शर्मा, लख्मीचंद, अमन धवन समेत अनेक कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।