फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bank manager arrested for fraudulently transferring one and a half lakh rupees of animal loan to another's account

पशु लोन के 1.50 लाख रुपये दूसरे के खाते में धोखाधड़ी से ट्रांसफर करने पर बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bank manager arrested for fraudulently transferring one and a half lakh rupees of animal loan to another's account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। आवेदक के खाते में आई पशु लोन राशि को धोखाधड़ी से किसी और के खाते में ट्रांसफर करने के आरोपी कैनरा बैंक के तत्कालीन मैनेजर को दादरी सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संतोखपुरा निवासी पीड़ित प्रवीन कुमार की शिकायत पर आरोपी मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है और उसने पीड़ित के साथ डेढ़ लाख की धोखाधड़ी के अलावा ऐसी ही दो और वारदातें कबूली हैं। एक दिन की रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने 50 हजार रुपये भी बरामद करवाए हैं।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि संतोखपुरा निवासी प्रवीन ने गत मार्च माह में सिटी थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायकर्ता ने बताया था कि आठ दिसंबर 2020 को उसने कैनरा बैंक चरखी दादरी से पशु लोन के लिए आवेदन किया था। उसका लोन आवेदन पास होकर गया था और 10 दिसंबर 2021 को उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये आए थे, उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति के खाते में यह रकम ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि लोन करवाते समय बैंक मैनेजर ने उससे कई खाली फार्म पर हस्ताक्षर करवाए थे, उन्हीं कागजात में एक खाली वाउचर भी था। प्रवीन का शिकायत में कहना था कि बैंक मैंनेजर ने ही ही उसके खाते से रुपये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर किए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 21 मार्च 2021 को इस संबंध में धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवंबर को पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी एवं बैंक के तत्कालीन मैनेजर सुधीर को रोहतक चौक से गिरफ्तार किया। वो शहर के वार्ड नौ का रहने वाला है। 30 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और वहां से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रांजेक्शन स्लिप पर हस्ताक्षर करवाकर की धोखाधड़ी -
रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने प्रवीण का पशुधन लोन करते समय ट्रांजेक्शन स्लिप पर प्रवीण के हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसी स्लिप से लोन के डेढ़ लाख रुपये किसी अन्य के खाते में डालकर निकलवा लिए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed