फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bank be carefull in debt

Charkhi Dadri News: ऋण आवेदकों को उपलब्ध करवाएं आर्थिक सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
bank be carefull in debt
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं ऋण योजनाओं के तहत पात्र आवेदकों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बैंकों में लंबित पड़े ऋण आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त किया जा सके।
डॉ. नागपाल मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एलडीएम कार्यालय की ओर से आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा व सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद लोगों को ऋण स्वीकृति के लिए बार-बार बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन उनकी फाइलों को मंजूरी नहीं मिलती। यह स्थिति बदली जानी चाहिए।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी संवेदनशील रवैया अपनाते हुए पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंकों के सीडी अनुपात, ऋण वितरण स्थिति, पीएमजेडीवाई खातों, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैंड-अप इंडिया और दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी खाताधारकों के खाते आधार और मोबाइल फोन नंबर से लिंक हों, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रुपे कार्ड समय पर जारी किए जाएं और खाताधारकों को पासबुक भी मुहैया कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान के तहत दिए गए ऋण व लंबित केसों के बारे में भी जानकारी ली।

बैठक में एलडीएम दीपक रंगा ने बताया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया गया है। ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों से वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed