{"_id":"659051d3ee3b8728430202dd","slug":"ban-on-playing-dj-in-dagdauli-amount-fixed-for-auspicious-society-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-11421-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दगड़ौली में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, मंगलामुखी समाज के लिए राशि की तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दगड़ौली में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, मंगलामुखी समाज के लिए राशि की तय
विज्ञापन
दगड़ौली में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आयोजित आम सभा में मौजूद ग्रामीण।
बाढड़ा। गांव दगड़ौली में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर सामाजिक आडंबरों को खत्म करने व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। बैठक में डीजे बजाने व ज्यादा ध्वनि के स्पीकर का प्रयोग करने पर सामाजिक दंड व जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मंगलामुखी समाज को शगुन राशि के रूप में 1100 रुपये ही देने का फैसला लिया गया।
पंचायत समिति सदस्य गुणपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ पुरानी परंपराएं हैं जिनको अब समाप्त करना जरूरी है। विवाह कार्यक्रमों में डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे सामाजिक माहौल खराब होता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अवहेलना करने पर डीजे मालिक पर 51 हजार व इस्तेमाल करवाने वाले व्यक्ति पर 51 सौ रुपये जुर्माना व सामाजिक दंड का प्रावधान किया गया है। बैठक में नंबरदार छतर सिंह, खजान सिंह, सोनू, संजीव कुमार, अजय कुमार, जगदीश, ताश कंवर, दुलीचंद, कविता, सुनीता, राजेश, कुलदीप सिंह, सत्यवान सिंह, प्रकाश आदि मौजूद रहे।