फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ban on organizing cattle fair in the district

जिला में पशु मेला आयोजन पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ban on organizing cattle fair in the district
चरखी दादरी। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। पशु मेलों के आयोजन व पशुओं को जिले से बाहर से लाने व ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधीश श्यामलाल पूनिया ने लंपी बीमारी के फैलाव को रोकने के दृष्टिगत पशु मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी है। जिला से बाहर से पशुओं के लाने व ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि पशुओं को लंपी वायरस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दिन- प्रतिदिन बीमारी फैलती जा रही है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सावधानी बरतने के आदेश दिए है। पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने और बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए जिला में धारा 144 लागू की गई है। उपायुक्त ने कहा कि पशुपालक भी इसके प्रति जागरूक रहे। इस बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल पशुपालन विभाग कार्यालय में सूचित करें। पशुपालक पीड़ित पशु को अलग स्थान पर रखें। उसका नियमित रूप से उपचार करवाएं तथा रोग की वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि बीमारी का फैलाव न होने पाए। गायों में यह रोग ज्यादा फैल रहा है। जिला में गायों की संख्या 38 हजार है। पशुपालन विभाग भी इसके लिए सक्रिय बना हुआ है। गोशालाओं में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वैक्सीन का काम भी विभाग ने शुरू कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed