फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Balali's daughter Neha won gold medal in Asian Wrestling Championship

Charkhi Dadri News: बलाली की बेटी नेहा ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Balali's daughter Neha won gold medal in Asian Wrestling Championship
किर्गिस्तान में आयोजित चैंपियनशिप  में जीत के बाद तिरंगा लहराती नेहा सांगवान।
मनोज राजपूत
विज्ञापन

चरखी दादरी। एक ओर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पहलवानों के बीच विवाद चल रहा है तो वहीं, दूसरी ओर गांव बलाली की बेटी नेहा सांगवान ने किर्गिस्तान में चल रही सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। नेहा सांगवान ने 10 जून से शुरू हुई प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भारवर्ग के तीन मुकाबलों में जापान, किर्गिस्तान व कजाकिस्तान की पहलवानों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नेहा की जीत पर जिला और पैतृक गांव बलाली में खुशी का माहौल है।
दरअसल, नेहा सांगवान ने अपने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी। वो भी अपने समय के जानेमाने पहलवान रहे। वहीं, नेहा के पिता अमित गांव के पूर्व सरपंच हैं और उनका भी अखाड़े से जुड़ाव रहा है। उनके बाद नेहा ने कुश्ती शुरू की और सात साल के कॅरिअर में कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

नेहा ने वर्ष 2016 में कुश्ती की शुरुआत द्रोणाचार्य अवाॅर्डी पहलवान महाबीर फौगाट के अखाड़े से की थी। उनसे कुश्ती के शुरुआती गुर सीखकर नेहा उपलब्धियां हासिल करतीं चली गई। नेहा को मां मुन्नी देवी व दादी धनपति देवी का पूरा साथ मिला और परिवार ने उसे प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- नेहा की ये हैं उपलब्धियां
- दिल्ली में अक्तूबर 2018 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक।
- 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- जुलाई 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- सितंबर 2022 में राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- नंबर 2022 में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
- मार्च 2023 में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय ओपन चयन स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
- जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।


ग्रामीणों ने शुरू की स्वागत की तैयारी
नेहा सांगवान की उपलब्धि पर गांव बलाली में खुशी का माहौल है। कोच सज्जन सिंह व कृष्ण, पूर्व चेयरमैन प्रीतम बलाली, महादेव, प्रियवृत्त ठेकेदार, राजेश ठेकेदार, सरपंच प्रतिनिधि बिंद्राज, कमल, महाबीर, सुमित बीडीसी, हरेंद्र ने बताया कि गांव में खुशी का माहौल है। नेहा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। नेहा खानपुर के कृष्ण अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed