फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Balali will welcome Ladli Vinesh like champion, villagers said

Haryana: लाडली विनेश का चैंपियन की तरह स्वागत करेगा बलाली, ग्रामीण बोले- रजत लेकर लौटीं तो दोगुनी होगी खुशी

Sat, 10 Aug 2024 08:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/झोझूकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/झोझूकलां (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Aug 2024 08:58 AM IST
सार

दादरी के बलाली गांव में लोग विनेश फौगाट प्रकरण को लेकर बातचीत करते नजर आए। बलाली सरपंच रितिका व सरपंच प्रतिनिधि बिंद्राज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विनेश के गांव लौटने का इंतजार है। गांव के मौजिज लोगों ने बताया कि सांगवान खाप भी 11 को इस मसले पर पंचायत करेगी।

विज्ञापन
Balali will welcome Ladli Vinesh like champion, villagers said
विनेश फोगाट और महावीर फोगाट - फोटो : PTI

विस्तार

बलाली गांव अपनी लाडली विनेश फौगाट का चैंपियन की तरह स्वागत करेगा। फिलहाल, ग्रामीणों को विनेश के पैतृक गांव लौटने का इंतजार है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी नजर में विनेश ओलंपिक पदक विजेता है। पेरिस से वह रजत पदक लेकर लौटती हैं तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे गांव को होनहार बेटी की उपलब्धियों पर गर्व है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी बलाली गांव में लोग विनेश फौगाट प्रकरण को लेकर बातचीत करते नजर आए। इतना ही नहीं, उनकी निगाहें मामले की सुनवाई पर भी रहीं। हालांकि, ओलंपिक खत्म होने के बाद विनेश मामले में फैसला देने की बात सामने आने पर ग्रामीणों का इंतजार बरकरार रहा। बलाली सरपंच रितिका व सरपंच प्रतिनिधि बिंद्राज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विनेश के गांव लौटने का इंतजार है। दुर्भाग्यवश विनेश को अयोग्य घोषित किया गया। इस वक्त पूरा गांव बेटी के साथ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के मौजिज लोगों ने बताया कि सांगवान खाप भी 11 को इस मसले पर पंचायत करेगी। इसमें विनेश फौगाट के लौटने पर सम्मानित करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि सांगवान खाप की ओर से आयोजित होने वाली पंचायत की सूचना उन्हें मिल चुकी है।

कुश्ती हॉल में युवाओं ने शुरू किया अभ्यास
बलाल स्थित इनडोर कुश्ती हॉल में युवाओं ने फिर से अभ्यास शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी यहां युवा पहलवानों ने सुबह व शाम की दोनों शिफ्ट में कुश्ती का अभ्यास किया। यहां भी युवाओं के बीच विनेश मामले को लेकर चर्चा रही।

साजिश की शिकार नहीं हुई विनेश, हुड्डा चमका रहे राजनीति : महाबीर फौगाट

द्रोणाचार्य अवाॅर्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर फिर से विनेश फौगाट मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विनेश को फेडरेशन के नियमानुसार अयोग्य घोषित किया गया। वह राजनीति की शिकार नहीं हुई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकीं जा रही हैं। यह सही नहीं है।

महाबीर फौगाट झोझूकलां स्थित वीएमपीएस स्कूल में शुक्रवार दोपहर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान विनेश को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित करने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कई राजनेता इस मुद्दे पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उन्हें कुश्ती के नियम तक नहीं पता हैं।

सभी पहलवान इस नियम से वाकिफ हैं। जो हुआ है वह नियमानुसार ही है। हालांकि, विनेश की अपील पर सुनवाई पूरी होने तक उन्हें पदक की आस है। द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ने कहा कि अभी उनकी विनेश से फोन पर बातचीत नहीं हुई है। इसके चलते अभी यह नहीं पता है कि वह कब वापस लौटेगी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि फैसला विनेश के हक में आएगा। वह रजत पदक लेकर देश लौटेगी।

एक रात पहले केले और जूस का सेवन करने से बढ़ा होगा वजन

महाबीर फौगाट ने बताया कि शुक्रवार को भी उन्होंने विनेश को कॉल की, लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि निर्णायक बाउट से एक दिन पहले विनेश ने केला और जूस का सेवन किया था। यह विनेश का वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि दल के सदस्यों ने वजन कम करने का हरसंभव प्रयास किया,लेकिन बात नहीं बनी। 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते विनेश को अयोग्य घोषित किया गया।

मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे

महाबीर फौगाट ने बताया कि विनेश अभी मानसिक रूप से परेशान है। इससे उबरने में कुछ समय लगेगा। विनेश जब सामान्य हो जाएगी तो सभी परिजन मिलकर उसे संन्यास का फैसला वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि विनेश परिवार की बात मानेगी और वर्ष 2028 में फिर से देश का प्रतिनिधित्व करने पर सहमत हो जाएगी।

विनेश...चैंपियन कभी नहीं हारते, पूरे हिंदुस्तान को आप पर गर्व

विनेश को ओलंपिक पदक मिलेगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। दूसरी ओर देशवासी होनहार महिला पहलवान का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की ओर से विनेश के संबंध में फेसबुक पर डाली गईं पोस्ट पर फॉलोअर्स व कुश्ती प्रेमी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई विनेश को गोल्डन गर्ल कहकर संबोधित कर रहा है तो कोई चैंपियन की संज्ञा देकर विनेश का मनोबल बढ़ा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद चचेरी बहन गीता, बबीता, रितू फौगाट और बजरंग पूनिया ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने विनेश का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। वहीं, फॉलोअर्स ने इस पोस्ट पर अपनी खुलकर प्रतिक्रिया दी।

एक फॉलोअर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि विनेश... चैंपियन कभी नहीं हारते, पूरे हिंदुस्तान को आप पर गर्व...। आप खुद पर विश्वास रखें और चैंपियन की तरह खुद को तैयार कर अगले ओलंपिक का लक्ष्य तय करें।

गीता फौगाट ने लीजेंड लिखकर विनेश का फोटो पोस्ट किया। 24 घंटे के अंदर इस पोस्ट को 50 हजार लोगों ने लाइक किया। 326 ने शेयर और 1100 ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी तरह बबीता फौगाट ने भी पोस्ट डाली और 48 घंटे के अंदर 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। एक हजार ने कमेंट और 107 ने इस पोस्ट को शेयर किया। वहीं, बजरंग पूनिया की पोस्ट को 13 हजार लोगों ने लाइक किया। वहीं, विनेश की छोटी चचेरी बहन एवं मिक्स मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी रितू फौगाट की पोस्ट को सात हजार लोगों ने लाइक किया।

जानिए...फॉलोअर्स ने क्या दी प्रतिक्रिया

  • विनेश फौगाट आप हमारी गोल्डन गर्ल हैंं, आपने जो किया है वह इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
  • विनेश आप चैंपियन थीं, चैंपियन हो और चैंपियन रहोगी। खुद को संभालो और अगले ओलंपिक की तैयारी करो।
  • विनेश आप देश का गौरव हो, आपने देश की बेटियों को न केवल आगे बढ़ना बल्कि हालात से लड़ना सिखाया है।
  • विनेश आप हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो। आपकी उपलब्धियों को देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed