फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bajara poolian burnt

Charkhi Dadri News: आग लगने से बाजरा की पूलियां जलकर राख

Fri, 08 Nov 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
bajara poolian burnt
गांव कारी धारणी में बाजरे की पूलियों में लगी आग। संवाद
कारी धारणी में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव कारी धारणी में बिजली का तार टूटने से लगी आग में बाजरे की पूलियां जलकर राख हो गईं। आग पर ग्रामीणों ने मुश्किल से काबू पाया।
ग्रामीणों ने पशुचारे के रूप में खेतों से बाजरा काटकर गांव के पास एकत्रित कर रखा था। दोपहर बाद अचानक उनमें धुआं उठता नजर आया। ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो बाजरे की पूलियों में आग लगी हुई थी। वहां बिजली आपूर्ति का हाईटेंशन तार टूटकर गिरा हुआ था।

उन्होंने इसकी सूचना बाढड़ा पुलिस को दी। लोगों ने ट्रैक्टरों से पानी लाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीण मनोज कुमार, जयबीर फौजी, योगेश, कृष्ण कुमार, सुनील, जगदीश, अमित, राकेश अंकित आदि ने बताया कि बुधवार देर सायं बिजली आपूर्ति का तार नीचे गिर गया। इससे निकली चिंगारी से हजारों पूलियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीण तत्परता नहीं बरतते तो और भी नुकसान हो जाता। आग लगने से किसान राजकुमार को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम को मांगपत्र देकर जिला प्रशासन से आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो 28
गांव कारी धारणी में बाजरे की पूलियों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed