{"_id":"671a8025bdcd3d779203c9a1","slug":"bajara-payment-reached-in-farmers-account-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125234-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजरा बेचने वाले 8887 किसानों के खातों में पहुंची 54.27 करोड़ की भुगतान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजरा बेचने वाले 8887 किसानों के खातों में पहुंची 54.27 करोड़ की भुगतान राशि
Thu, 24 Oct 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सकलूसिव::
वीरवार तक तीन खरीद केंद्रों पर एजेंसी खरीद चुकी 3.15 लाख क्विंटल बाजरा, 2.67 लाख क्विंटल बाजरे की राशि डाली जा चुकी किसानों के खातों में
- तीनों केंद्रों पर अभी आवक और खरीद जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। बाजरा बेचने वाले 8887 किसानों के खातों में खरीद एजेंसी 54.27 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। भुगतान राशि वीरवार दोपहर तक की है। वहीं, इसके बाद खरीदे गए बाजरा का अभी भुगतान नहीं हो पाया है। एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि 48 घंटे के अंदर बाकी बचे किसानों का भुगतान भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा बाजरे की आवक और खरीद अभी जारी है।
इस सीजन में दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में बाजरा खरीद की जा रही है। तीनों केंद्रों पर अब तक की स्थिति देखें तो कुल 3,54,793 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 3,15,451 क्विंटल की खरीद कर चुकी है। खरीदे गए बाजरा में से वीरवार शाम तक 2,42,745 क्विंटल की उठान करवाकर गोदामों तक पहुंचाया जा चुका है। फिलहाल, जिले में उठान दर 76.95 प्रतिशत है।
अब अगर खरीद केंद्र के अनुसार बात करें तो दादरी मंडी में 2,100,17 क्विंटल बाजरा पहुंचा है। इसमें से एजेंसी 1,89,007 क्विंटल बाजरे की खरीद कर चुकी है। अब तक दादरी मंडी से 1,42,600 क्विंटल की उठान हो चुकी है। वहीं, बाढड़ा मंडी की बात करें तो अब तक 76,503 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और इसमें से एजेंसी 65,606 क्विंटल की खरीद और 56,891 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। वहीं, झोझूकलां खरीद केंद्र पर 68,273 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 60,838 क्विंटल की खरीद कर 43,254 क्विंटल बाजरे की उठान करवा चुकी है।
विज्ञापन
- अब तक जिले में 14,394 किसान बेच चुके बाजरा
जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर अब तक कुल 14,394 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। दादरी मंडी में अब तक 8157 किसान बाजरा लेकर पहुंचे हैं। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में 3393 किसान आए हैं जबकि झोझूकलां खरीद केंद्र पर 2844 किसान आए हैं।
- वीरवार को तीनों केंद्रों पर उठान, आवक, खरीद की यह रही स्थिति
दादरी मंडी में वीरवार को 236 किसानों ने गेटपास कटवाए। मंडी में 5489 क्विंटल बाजरे की आवक और 7686 क्विंटल की खरीद हुई जबकि 8100 क्विंटल की उठान करवाई गई। बाढड़ा मंडी में 69 गेटपास कटने से 1477 क्विंटल बाजरा की आवक हुई और एजेंसी ने 4653 क्विंटल की खरीद कर 3061 क्विंटल की उठान करवाई। वहीं, झोझूकलां खरीद केंद्र पर वीरवार को खरीद नहीं की गई।
वर्सन:
बाजरे की खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया जारी है। अब तक 8887 किसानों के खातों में 54.27 करोड़ की भुगतान राशि डाली जा चुकी है। बाकी बचे किसानों का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, परचेज मैनेजर, हैफेड
फोटो 32
दादरी मंडी परिसर में बाजरा से भरे बैग का उठान करते श्रमिक। संवाद
फोटो 34
गोदाम तक पहुंचाने के लिए खरीदे गए बाजरा को बैग में भरते श्रमिक। संवाद