{"_id":"6820fab54017fc8a8a0a26aa","slug":"badminton-competition-from-13-june-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136806-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हीरा इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा 13 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हीरा इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा 13 जून से
Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन सदस्य व पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हर साल जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए शहर स्थित एक निजी स्कूल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता संरक्षक हरीशचंद्र गोदारा ने की।
उन्होंने बताया कि सभी ने काफी देर तक आपसी चर्चा की और स्पर्धा कराने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने तीन दिवसीय 13, 14 व 15 जून को हीरा इनडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय प्रतियोगिता कराने पर सहमति जताई।
प्रधान पंकज जैन ने बताया कि एसोसिएशन लगातार सालाना चैंपियनशिप आयोजित करता है। हर साल जिले के युवा इसमें प्रतिभागी बनते हैं। अपना खेल कौशल परखकर आज उच्च स्तर पर नाम कमा रहे हैं। इस साल भी ग्रामीण, शहरी व कस्बाई सभी क्षेत्रों के युवा, किशोर खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
महासचिव लोकेश गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन के बैनर तले खेल को निखार कर युवा आगे बढ़ रहे हैं।
इस दौरान वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश गोयल, आईसी जैन, उप प्रधान सुनील गर्ग, सह सचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन, अमित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।