{"_id":"684c7f1840ef082b8f0a4c9b","slug":"badminton-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-138760-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बैडमिंटन स्पर्धा में रिदिम व अयान ने दिखाया कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बैडमिंटन स्पर्धा में रिदिम व अयान ने दिखाया कौशल
Sat, 14 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन डबल्स मुकाबले के दौरान हवा मे उछलकर सर्विस रिटर्न करता खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। तीनों दिन अलग-अलग आयुवर्ग में रोचक मुकाबले देखने के लिए मिले। अंतिम दिन विजेताओं काे सम्मानित किया गया। लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग में रिदिम, लड़कों में अयान विजेता बने।
एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि लड़कियों के अंडर-11 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में साइना विजेता व ताक्षी उपविजेता रही। इसी प्रकार, लड़कों के अंडर-13 आयुवर्ग में प्रत्युक्ष विजेता बना। लड़कियों के अंडर-13 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में साइना विजेता रही।
वहीं, लड़कों के अंडर-13 आयुवर्ग के युगल मुकाबले में दर्श व सम्राट की जोड़ी विजेता बनी। लड़कों के अंडर-15 आयुवर्ग एकल मुकाबले में मनीत विजेता रहा। इसी आयुवर्ग के युगल मुकाबले में मानव व मनीत की जोड़ी विजेता बनी। वहीं, लड़कियों के इस आयुवर्ग के एकल मुकाबले में रिदिम विजेता रही। युगल मुकाबले में तनवी व ओवी की जोड़ी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में अयान विजेता रहा। इसी वर्ग के युगल मुकाबले में मनीत व विकास विजेता रहे। लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में रिदिम विजेता रही।
लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में भीष्म विजेता बना। लड़कों के इस आयुवर्ग के युगल मुकाबले में अयान व दीपांशु की जोड़ी ने जीत दर्ज की। एसोसिएशन के जिला महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि मेन्स सिंगल में ईशान विजेता रहा। मेन्स डबल में टिंकू बंसल व मनीष विजेता बने। 35 प्लस एकल मुकाबले में डॉ. विनय विजेता रहे। इसी वर्ग के युगल मुकाबले में दीपक व अनिल विजेता बने।
आयुवर्ग 40 प्लस सिंगल में अनिल विजेता रहे। इसी वर्ग के डबल्स में दीपक व अनिल विजयी रहे। आयुवर्ग 45 प्लस सिंगल में दीपक और 50 प्लस सिंगल में राजेश ने जीत दर्ज की। 55 प्लस सिंगल में ओमप्रकाश विजेता बने।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसाइटी उपप्रधान सुनील गर्ग ने की। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने शिरकत की। नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप व पार्षद कुलदीप सैनी की भी उपस्थिति रही।