{"_id":"6786ba826619ceb3de0179c2","slug":"badhra-is-untouched-by-rail-facility-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1001-129847-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रेल सुविधा से अछूता है बाढड़ा, बस सेवाओं की भी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रेल सुविधा से अछूता है बाढड़ा, बस सेवाओं की भी कमी
Wed, 15 Jan 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बसों का संचालन न होने से सुनसान पड़ा बाढड़ा बस स्टैंड परिसर।
बाढड़ा। उपमंडल के साथ परिवहन के नाम पर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बाढड़ा क्षेत्र को अब तक न तो रेलवे सुविधा से जोड़ा गया है और न ही यहां से लंबे रूटों के लिए बस सेवा शुरू हुई है। इससे क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
वहीं, उपमंडल के सरपंचों व पूर्व सरपंचों की प्रशासन व विभाग से मांग है कि बाढड़ा को सब डिपो का दर्जा देकर यहां से लंबे व सभी गांवों के लिए लोकल रूटों पर बसें शुरू करवाईं जाए। सरपंच राजेंद्र सिंह, रणवीर रोहिला, बिजेंद्र सिंह, सीताराम, राकेश आदि ने बताया कि बाढड़ा उपमंडल को अब तक न तो रेलवे सुविधा से जोड़ा गया है और न ही बस सुविधा लोगों को मिल रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र से लंबे व लोकल रूटों के लिए दिन भर कोई सुविधा नहीं है। बाढड़ा में एकमात्र महिला काॅॅलेज है। छात्राओं के आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा नहीं है। ज्यादातर स्थानीय रूटों से ही छात्राएं काॅलेज आती है। इसलिए प्रशासन व विभाग से मांग है कि बाढड़ा में परिवहन सुविधाओं को देखते हुए बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा दिया जाए और बसों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि लोगो को परिवहन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
सरपंच बोले : हर वर्ग झेल रहा परेशानियां, सरकार दे ध्यान
बाढड़ा कादमा रूट पर कोई बस सेवा नहीं होने से स्कूल-काॅलेज व आईटीआई बलाली में जाने वाले युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बस सुविधा नहीं होने से उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए प्रशासन व विभाग से मांग है कि बस सुविधा शुरू की जाए।
बिजेंद्र सिंह, सरपंच, निमड़ बड़ेसरा
बाढड़ा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं होने से छात्रों व आम लोगों को अनेक कार्याें के लिए बाढड़ा आना पड़ता है। परिवहन की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाढड़ा परिवहन सेवाओं में विस्तार करना समय की मांग भी है।
राजेंद्र शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि, कारी आदू
रोडवेज बस सेवा की सुविधा समय पर नहीं होने से लोगों को घंटों बस स्टैंड पर वाहनों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है आसपास के गांवों के लोगों को अपने कार्यों के लिए प्रतिदिन बाढड़ा आना पड़ता है। समय पर परिवहन सुविधा नहीं मिलने से लोगों को परेशानी होती है।
रणवीर रोहिल्ला, सरपंच, काकड़ौली सरदारा
- कस्बे में विभिन्न गावों के युवा स्कूल, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई के लिए आते हैं। परिवहन सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यार्थियाें और अन्य वर्ग को लाभ देने के लिए परिवहन सेवाओं में विस्तार होना चाहिए। -राकेश कुमार, पूर्व सरपंच, बाढड़ा
फोटो -02