फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Babulal was murdered for abusing on Facebook and Instagram

Charkhi Dadri News: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज करने के चलते की गई थी बाबूलाल की हत्या

Wed, 18 Oct 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Babulal was murdered for abusing on Facebook and Instagram
बाबूलाल हत्याकांड के आरोपी परमजीत को कोर्ट में पेश करने के बाद ले जाती पुलिस टीम।
चरखी दादरी/बौंदकलां। सांजरवास निवासी बाबूलाल की हत्या के मुख्य आरोपी फौगाट निवासी परमजीत को बौंदकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाबूलाल और उसके साथियों ने शराब पीकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उससे गाली-गलौज की थी और इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने खेत में जाकर बाबूलाल को चोटें मारी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सांजरवास निवासी विष्णु ने अपने भाई बाबूलाल की हत्या मामले में बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बाबूलाल उसका बड़ा भाई था और उनका बुआ मुन्नी के साथ जमीन विवाद चल रहा है। कई बार मुन्नी उसे व उसके भाई को देख लेने की धमकी दे चुकी है। दो दिन पहले भी मुन्नी ने उसके भाई बाबूलाल को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

विष्णु ने शिकायत में बताया था कि 28 सितंबर को बाबूलाल फसल रखवाली के लिए खेत में बने कमरे में सो रहा था। रात को वो भाई को रोटी देने खेत में पहुंचा तो वहां उसकी बुआ मुन्नी, जगला नंबरदार, मुन्नी के दोनों लड़के श्रवण व सचिन, परमजीत उर्फ मोनू और मोखरा निवासी एक युवक बाबूलाल की लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई कर रहे थे। इस हमले में लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौत हुई। विष्णु की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एनएच 152 डी के खेरड़ी मोड़ से हुई गिरफ्तारी
बौंदकलां थाना पुलिस ने 17 अक्तूबर को कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी फौगाट निवासी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी एनएच 152डी के समीप स्थित खेरड़ी मोड़ से हुई।


- रवि उर्फ भोली ने बताई थी लोकेशन
पूछताछ के दौरान परमजीत ने बताया कि बाबूलाल के गाली-गलौज करने के बाद उसने अपने साथियों को फोन करके सांजरवास बुला लिया। उसने रवि उर्फ भोली को बाबूलाल की लोकेशन लेने के लिए कहा। थोडी देर बाद रवि से लोकेशन पूछी तो उसने बताया कि बाबूलाल खेत में है और रात को वहीं पर सोता है। इसके बाद वो बाबूलाल के पास खेत में पहुंचे। बता दें कि रवि उर्फ भोली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed