फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Babita Phogat statement, said Vinesh decision to join politics personal decision

भाजपा नेता बबीता फोगाट का बयान: कहा- विनेश का राजनीति में आना निजी निर्णय, लेकिन गुरु की बात माननी चाहिए थी

Tue, 10 Sep 2024 02:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 02:46 PM IST
सार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि पार्टी का एजेंडा हमेशा से फूट डालो, राज करो का रहा है और कांग्रेस ने परिवारों को तोड़ने का काम किया है।बबीता ने कहा कि भाजपा ने दादरी से टिकट नहीं देकर सही निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Babita Phogat statement, said Vinesh decision to join politics personal decision
पहलवान बबीता फोगाट - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी बहन विनेश फोगाट के राजनीति में प्रवेश पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। बबीता ने कहा कि विनेश का राजनीति में आना उनका अपना निर्णय है, लेकिन उन्हें अपने गुरु, पापा महाबीर फोगाट, जो द्रोणाचार्य अवार्डी भी हैं, की बात माननी चाहिए थी। गुरु हमेशा सही राह दिखाता है और शिक्षा देता है। विनेश को भटकता हुआ देखकर कोई भी गुरु दुखी होता।

विज्ञापन

बबीता ने कहा कि विनेश ने जल्दबाजी में राजनीति में कदम रखा, जबकि उनके पास 2028 ओलंपिक में गोल्ड जीतने का पक्का मौका था। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा ने फोगाट परिवार में फूट डालने में सफलता हासिल की, लेकिन जनता विधानसभा चुनाव में इसका सही जवाब देगी।

विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बबीता ने कहा कि पार्टी का एजेंडा हमेशा से फूट डालो, राज करो का रहा है और कांग्रेस ने परिवारों को तोड़ने का काम किया है।बबीता ने कहा कि भाजपा ने दादरी से टिकट नहीं देकर सही निर्णय लिया है, और इसमें उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के साथ खड़ी हैं और पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed