फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Phogat got married with Vivek Suhag

पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंधी 'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट, सिर्फ 21 बराती आए

Mon, 02 Dec 2019 09:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Babita Phogat got married with Vivek Suhag
विवेक सुहाग की दुल्हन बनीं बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
दंगल गर्ल एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट रविवार रात भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। बलाली गांव में साधारण ढंग से शादी की रस्म अदा की। बबीता ने जहां सब्य साची डिजाइनर का तैयार किया गया लाल रंग का लहंगा पहना तो वहीं विवेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी।
विज्ञापन


शादी में फौगाट और सुहाग फैमिली सहित दोनों के रिश्तेदार ही शामिल हुए। विवेक केवल 21 लोगों की बरात लेकर दंगल गर्ल को ब्याहने पहुंचे। बबीता और विवेक ने आठवां फेरा लेकर समाज को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। शादी समारोह गांव बलाली में बबीता के घर पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे बरात गांव बलाली पहुंची। करीब 8:50 पर लगन की रस्म अदा की गई, जबकि इसके बाद नौ बजे गौरवा देने की रस्म निभाई गई। रात करीब 11 बजे फेरे संपन्न हुए और इससे पहले स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। शादी समारोह में कोई वीआईपी या खेल हस्ती नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवार्डी एवं गीता-बबीता के पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इसमें सभी मेहमान शरीक होंगे। उन्होंने बताया कि बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया है और शादी बिन दहेज के संपन्न हुई है।

बता दें कि बबीता और विवेक सुहाग पिछले लंबे से अच्छे दोस्त हैं और दोनों परिवारों ने आपसी सहमति के बाद दोनों की शादी तय की थी। करीब सात माह पहले ही दोनों ने सगाई की थी और करीब डेढ़ माह पहले दोनों परिवारों ने एक दिसंबर शादी के लिए फाइनल की थी।

शादी में नहीं हुआ डीजे और प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग
पहलवान बबीता फौगाट की शादी बिना डीजे के शोर में संपन्न हुई। वहीं, शादी में प्लास्टिक का कहीं भी प्रयोग नहीं हुआ। शादी में लकड़ी के चम्मच और दोने ही प्रयोग किए गए। बारात को महाबीर फौगाट के अखाड़े में रोका गया जबकि फेरे की रस्म बबीता के घर पर अदा की गई।

ये पहुंचे शादी में
बबीता की बड़ी बहन गीता फौगाट अपने पति पवन सरोहा के साथ शादी में पहुंचीं। उनके अलावा महाबीर फौगाट की तीसरे नंबर की बेटी संगीता फौगाट के मंगेतर एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया भी शादी में शरीक होने अपने कोच शाकू के साथ पहुंचे। शाकू जोर्जिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed