Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Awareness was created by organizing a rally for the creation of a dowry-free society.

Charkhi Dadri News: दहेज मुक्त समाज के निर्माण के लिए रैली निकालकर किया जागरूक

Sat, 07 Nov 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created by organizing a rally for the creation of a dowry-free society.
झोझू कलां। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सीडीपीओ रेखा श्योकंद के मार्गदर्शन में गांव झोझू कलां में दहेज प्रथा रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर ऋतु कुमावत ने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुपरवाइजर ऋतु कुमावत ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के माथे पर एक कलंक है। यह न केवल बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाती है बल्कि कई परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि बेटी कोई बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की शान है। विवाह एक पवित्र रिश्ता है, इसे दहेज के लेन-देन से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन

समाज में बदलाव तभी संभव है जब प्रत्येक परिवार दहेज न लेने और न देने का संकल्प ले। उन्होंने उपस्थित लोगों को दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की जानकारी देते हुए बताया कि दहेज लेना, देना एवं मांगना कानूनन अपराध है। उन्होंने सभी से बेटियों को समान अधिकार, सम्मान एवं शिक्षा के अवसर प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को दहेज प्रथा के पूर्ण बहिष्कार की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि न तो दहेज देंगे और न ही दहेज लेंगे तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस कुरीति को बढ़ावा नहीं देंगे। इसके पश्चात गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूक किया गया तथा दहेज मुक्त विवाह अपनाने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान आइए, मिलकर संकल्प लें कि न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे और न ही दहेज लेने-देने वालों का समर्थन करेंगे। बेटियों को सम्मान देंगे और दहेज मुक्त समाज का निर्माण करेंगे, आदि नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed