फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Auto rider dies due to car collision

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Auto rider dies due to car collision
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर बुधवार शाम एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह शहर के वार्ड 19 का निवासी है और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पोषण करता है। गत बुधवार को शाम 4 बजे वह ऑटो में गांव लोहरवाड़ा से एक सवारी लेकर दादरी के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच जब वह समसपुर से थोड़ा सा पीछे एक पेट्रोल पंप की मुड़ने लगा तो पीछे से एक कार ने उसकी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो रोड पर पलट गई और उसमें सवार व्यक्ति को काफी चोटें आई।
विज्ञापन

कैलाश ने बताया कि इसके बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में उसने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ऑटो चालक का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से उसकी ऑटो में टक्कर मारी है। घटना में ऑटो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अब उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304-ए व 279 के तहत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed