फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Atul and Shiksha have won 25 medals

Charkhi Dadri News: पिता से मिली खेलने की दीक्षा, 25 पदक जीत चुके अतुल और शिक्षा

Wed, 17 Apr 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Atul and Shiksha have won 25 medals
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कुश्ती और कबड्डी खिलाड़ियों के लिए प्रख्यात इस जिले में गांव रानीला निवासी भाई-बहन अतुल साहू-शिक्षा साहू ने चक्का फेंक स्पर्धा में पहचान बनाई है। अतुल साहू और शिक्षा साहू अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के 25 पदक जीत चुके हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतना है। इन दोनों को खेलों में आने की प्रेरणा पिता नफे सिंह साहू से मिली।

नफे सिंह राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। उनका सपना भी अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना था, लेकिन पारिवारिक कारणों से वह इसे पूरा नहीं कर पाए। इसलिए उन्होंने बेटे अतुल साहू और बेटी शिक्षा साहू को खेलों में भेजने की ठानी। उन्होंने बताया कि बेटे अतुल की रुचि स्कूल समय से ही चक्का फेंक स्पर्धा में रही। तब वह जिला और राज्यस्तर पर पदक जीतकर अपने पिता के लिए उम्मीद की किरण बने लेकिन राष्ट्रीयस्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2020 में की थी।
विज्ञापन




अतुल ने अपने चार साल के कॅरिअर में पांच राष्ट्रीय, छह प्रांतीय और एक अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है। उनकी बहन शिक्षा भी छह साल पहले ही राष्ट्रीयस्तर पर पहचान बना चुकी हैं। राष्ट्रीयस्तर पर 12 पदक जीत कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भी देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले राजकीय स्कूल में किया अभ्यास, कोच के पास गए तो आया निखार
नफे सिंह ने बताया कि अतुल और शिक्षा ने पहले गांव के राजकीय स्कूल मैदान में अभ्यास किया। बाद में दादरी स्टेडियम में कोच बिजेंद्र सिंह के पास चक्का फेंक स्पर्धा का प्रशिक्षण लिया। अब छह माह से दोनों पटियाला में खेल का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतुल और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने से उनका सपना पूरा हो गया। अब वे दोनों बच्चों को इसी तरह कामयाबी की सीढ़ी चढ़कर एक दिन ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतते देखना चाहते हैं।

- ये हैं शिक्षा साहू की उपलब्धियां

नवंबर 2018 में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक।

जुलाई 2018 और 19 में आयोजित राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक।
वर्ष 2021 और 22 में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2023 में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2024 में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक।

- अतुल जीते चुके ये पदक

वर्ष 2021 में आयोजित विद्यालयी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

सितंबर 2022 में आयोजित 17वीं युवा राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

अक्तूबर 2022 में आयोजित एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
नवंबर 2022 में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
मार्च 2024 में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed