फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Athgama Khap will try to stop social evils along with running a drug de-addiction campaign.

Charkhi Dadri News: नशा मुक्ति अभियान चलाने के साथ सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के प्रयास करेगी अठगामा खाप

Mon, 29 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Athgama Khap will try to stop social evils along with running a drug de-addiction campaign.
सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। 
चरखी दादरी। रविवार को सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रधान परमानंद सेवानिवृत्त डीएफओ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में खाप पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में खाप संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे गए और उन पर विस्तार से चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। इनमें नशा मुक्ति अभियान चलाने के साथ सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के प्रयास करेगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव से 11-11 सदस्यों को खाप की कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। साथ ही खाप पदाधिकारी प्रत्येक गांव का दौरा कर संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर वर्ष 25 दिसंबर को महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस पूरे सम्मान व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नव वर्ष 2026 से खाप प्रतिनिधि प्रत्येक गांव में सरकार व प्रशासन के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाएंगे। सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने पर भी सहमति बनी। जिसमें गांवों में डीजे बजाने पर रोक, छोटे एवं नाबालिग बच्चों द्वारा मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग को हतोत्साहित करना, फिजूल खर्ची जैसे मृत्यु भोज, दिशोठन आदि प्रथाओं पर रोक लगाने के प्रयास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए सरकारी विद्यालयों में बच्चों के दाखिले को बढ़ावा देने, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा समय-समय पर विद्यालयों का दौरा कर शिक्षा व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा समाज में फैली बुराइयों जैसे प्रेम विवाह, लिव-इन-रिलेशनशिप तथा एक गोत्र व गुहांड में विवाह पर रोक लगाने के लिए प्रबुद्ध लोगों व प्रशासन के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। गांवों में शराब के ठेकों को बंद करवाने के लिए पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में प्रधान परमानंद ने सभी सदस्यों से सामाजिक एकता, संस्कारों की रक्षा और युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed